Ashes Test 2025- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड का पर्थ टेस्ट महज इनती गेंदों में हुआ खत्म, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के फैमस एशेज सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में हुआ, जो बड़ा ही रोमाचंक रहा और जिसमें कई रिकॉर्ड बने है, पहला टेस्ट मैच एक ऐतिहासिक मुकाबला बन गया, जो हैरानी की बात है कि सिर्फ़ दो दिन में ही खत्म हो गया। दोनों टीमों की बैटिंग की बुरी हालत देखकर फैंस हैरान रह गए, जिससे यह मैच ऑस्ट्रेलिया में खेले गए सबसे छोटे टेस्ट मैचों में से एक बन गया, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स- 

पर्थ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर सीरीज़ में 1-0 की मज़बूत बढ़त बना ली। मैच इतनी जल्दी खत्म हो गया कि यह ऑस्ट्रेलियाई इतिहास का दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच बन गया, जिसमें 850 से भी कम गेंदें फेंकी गईं।

सिर्फ़ दो दिनों में कुल 32 विकेट गिरे, और नतीजा सिर्फ़ 847 गेंदों में तय हुआ। ऑस्ट्रेलिया में पिछली बार कोई टेस्ट मैच इतनी तेज़ी से खत्म हुआ था, 94 साल पहले, 1932 में, जब ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था और मैच 656 गेंदों में खत्म हुआ था।

मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लेकर कमाल किया

ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लेकर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।

ट्रैविस हेड का ज़बरदस्त शतक

इस रोमांच को और बढ़ाते हुए, ट्रैविस हेड ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा सबसे तेज़ शतक बनाया, उन्होंने सिर्फ़ 69 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।