Adhaar Card App- आधार कार्ड की नई एप से क्या क्या कर सकते हैं, आइए जानें पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 28 Feb, 2026
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि आधार कार्ड भारतीयों के लिए एक जरूरी दस्तावेज हैं, जो बैंक में खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, कॉलेज और स्कूल में एडमिशन लेने के काम आता हैं, भारतीय सरकार ने 28 जनवरी 2026 को नया आधार ऐप रोल आउट किया हैं, जिससे पूरे भारत में यूज़र्स को इसके सभी फीचर्स मिल गए। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) द्वारा लॉन्च किया गया यह अपग्रेडेड ऐप आधार से जुड़ी सर्विसेज़ को तेज़, आसान और सीधे घर बैठे एक्सेसिबल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

1. घर बैठे अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें
सबसे बड़े सुधारों में से एक यह है कि आप अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर को बिना आधार एनरोलमेंट या अपडेट सेंटर जाए बदल सकते हैं।
2. बिना फोटोकॉपी के सुरक्षित रूप से आधार शेयर करें
अब आपको होटल, ऑफिस या दूसरे वेरिफिकेशन पॉइंट पर अपने आधार कार्ड की फिजिकल फोटोकॉपी जमा करने की ज़रूरत नहीं है। ऐप आपको अपनी आधार डिटेल्स को डिजिटल रूप से सुरक्षित रूप से शेयर करने की सुविधा देता है।

3. अपना पता ऑनलाइन बदलें
यूज़र्स अब नए ऐप का इस्तेमाल करके सीधे घर बैठे अपना आधार पता अपडेट कर सकते हैं। इससे पेपरवर्क और लंबी लाइनें खत्म हो जाती हैं, जिससे प्रोसेस तेज़ और ज़्यादा बेहतर हो जाता है।



