Weather Forecast- मौसम विभाग ने दिल्ली जारी किया रेड अलर्ट, आने वाले दिनों में होने वाली है भीषण गर्मी
- byJitendra
- 10 Jun, 2025

By Jitendra Jangid- दोस्तो दिल्ली में हुई कुछ बूंदों की बारिश ने लोगो में खुशी की लहर दौड़ा दी थी, वो सोचने लगे थे कि अब गर्मी से राहत मिल गई हैं, उनकी यह खुशी ज्यादा देर की नहीं रह पाई, एक बार फिर दिल्ली में भीषण गर्मी हो रही हैं, दिल्ली में प्रतिदिन तापमान में तेजी से वृद्धि देखी गई हैं, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी परेशानी जारी रहेगी, आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम-

दिल्ली भर में तापमान में उछाल
गुजरें हुए दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
शहर भर में, अलग-अलग इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा:
सफदरजंग: 42.1 डिग्री सेल्सियस
पालम: 43.6 डिग्री सेल्सियस
अयानगर: 44.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 29.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें अयानगर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार:
अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
लू नहीं, लेकिन राहत भी नहीं
IMD ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक तौर पर लू नहीं है, लेकिन उच्च तापमान और आर्द्रता के कारण परेशानी बनी रहेगी।
यह मौसम पैटर्न 12 जून तक जारी रहने की संभावना है, जिससे निवासियों को थोड़ी राहत मिलेगी।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]