T20 World Cup 2026- इन खिलाड़ियों ने लिए हैं T20 World Cup में सबसे ज्यादा कैच, आइए जानें इनके बारे में
- byJitendra
- 09 Feb, 2026
दोस्तो T20 World Cup 2026 में भारत ने जीत से शुरुआत की हैं, जो भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं, क्रिकेट में कोई भी महान तीन स्किल्स से बनता है, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग। रन और विकेट अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन शानदार फील्डिंग मैच का रुख बदल सकती है। शानदार फील्डिंग के पल और चौंकाने वाले कैच भी देख सकते हैं जो गेम को बदल सकते हैं। पिछले कुछ सालों में, कुछ खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन कैचिंग क्षमता से इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। आइए जानते हैं कि खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा T20 World Cup में कैच लिए हैं-

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 41 मैचों में 25 कैच (रिटायर)
एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 30 मैचों में 23 कैच (रिटायर)
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 31 मैचों में 23 कैच
रोहित शर्मा (भारत) – 47 मैचों में 21 कैच
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 28 मैचों में 19 कैच
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – 29 मैचों में 16 कैच

मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) – 30 मैचों में 16 कैच
ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) – 34 मैचों में 15 कैच (रिटायर)
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 19 मैचों में 14 कैच
डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) – 27 मैचों में 14 कैच
इनमें से ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद नबी और डेविड मिलर अभी भी एक्टिव हैं और इस साल के T20 वर्ल्ड कप में अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।






