Sports News- चैंपियंसस ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए इनके बारे में

By Jitendra Jangid- दोस्तो ICC की टूर्नामेंट आयोजित करता हैं जैसे ODI World Cup,T-20 Word Cup, WTC और चैंपियंस ट्रॉफी। जिनमें दुनिया की शीर्ष टीमें हिस्सा लेती हैं। दोस्तो आपको बता दें कि अगले महीने 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होने वाला है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा। क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दोस्तो क्या आपको पता हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाएं हैं, आइए जानते हैं-

Google

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 17 मैचों में उल्लेखनीय 791 रन बनाकर इस सूची में सबसे ऊपर हैं। गेल चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास के सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

Google

महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज़ी के उस्ताद महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने 22 मैचों में 742 रन बनाए हैं। जयवर्धने की क्लास और शीर्ष स्तर पर निरंतरता ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में एक मजबूत ताकत बना दिया।

Google

शिखर धवन (भारत)

अपनी निडर और आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए मशहूर भारत के शिखर धवन सिर्फ 10 मैचों में 701 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [zeenews].