Sports News- चैंपियंस ट्रॉफी में विश्व के इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए इनके बारे में
- bySagar
- 06 Jan, 2025
By Jitendra Jangid-दोस्तो ICC कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आयोजित करता हैं जिनमें वनडे वर्ल्डकपन, टी-20 वर्ल्डकप,चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंसशिप आदि। 2024 में टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने जीत हासिल की और अब दुनिया की शीर्ष 8 टीमों की नजर चैंपियंस ट्रॉफी पर है, जो 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होगी। इस रोमांचक आयोजन में दुनिया भर की शीर्ष टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको चैंपियंस ट्रॉफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, आइए जानते हैं इनके बारे में-

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
17 मैचों में कुल 791 रन बनाकर गेल चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर हैं। जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
जयवर्धने ने 22 मैचों में 41.22 की औसत से 742 रन बनाए हैं। उनकी निरंतरता उनके 5 अर्धशतकों में झलकती है।

शिखर धवन (भारत)
धवन ने सिर्फ़ 10 मैच खेले हैं, फिर भी उन्होंने 77.88 की शानदार औसत से 701 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
कुमार संगकारा (श्रीलंका)
श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 22 मैचों में 37.94 की औसत से 683 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन में 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल हैं।
सौरव गांगुली (भारत)
पूर्व भारतीय कप्तान ने 13 मैचों में 73.88 की औसत से 791 रन बनाकर उल्लेखनीय योगदान दिया है। अपने चैंपियंस ट्रॉफी करियर के दौरान 3 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज किए हैं।

जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
कैलिस ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्होंने 17 मैचों में 46.64 की औसत से 653 रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन में 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
राहुल द्रविड़ (भारत)
द्रविड़ ने 18 मैचों में 48.23 की औसत से 627 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने चैंपियंस ट्रॉफी करियर के दौरान 6 अर्धशतक जमाए हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive].






