Politics News- सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए CM, लालू को छोड़ JDU में भी गए, अब BJP से बनेंगे CM

दोस्तो 14 अप्रैल 2026 का दिन बिहार की राजनिती के लिए बहुत ही बड़ा दिन था, क्योंकि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से हटने से पहले अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इसके तुरंत बाद, उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंप दिया,  इसके बाद चारों और चर्चा छिड़ गई हैं कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, चलिए जानते हैं- 

इस्तीफे के बाद, उसी दिन NDA विधायक दल की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान, सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

इस फैसले से यह पुष्टि हो गई कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

उनके नाम का प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रखा था।

शपथ ग्रहण समारोह

सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह समारोह लोक भवन में आयोजित किया जाएगा।

पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता पटना में मौजूद थे।

बी. एल. संतोष और विनोद तावड़े जैसे अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।

कौन हैं सम्राट चौधरी?

सम्राट चौधरी वर्तमान में उपमुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत हैं और उनके पास गृह विभाग का प्रभार है।

वह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इससे पहले, उन्होंने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य किया था।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

वह मुंगेर जिले के रहने वाले हैं और समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक तथा एक अनुभवी नेता, शकुनी चौधरी के पुत्र हैं।

उनके पिता पूर्व सांसद और विधायक थे, और लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी थे।

राजनीतिक सफर

1990 में राजनीति में प्रवेश किया।

1999 में राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया।

2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

2014 में JD(U) में शामिल हुए और जीतन राम मांझी के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य किया।

बाद में 2018 में भाजपा में शामिल हुए और पंचायती राज मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

2025 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।