IPL 2026- भारतीय बल्लेबाज जिन्होने बनाए इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां संस्कृण मार्च में शुरु होगा, यह एक ऐसा मंच हैं जहां प्रत्येक खिलाड़ी अपना कौशल दिखाना चाहता हैं, ताकि उसको नेशनल टीम में चयन हो सके, इस मंच पर भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार अपनी क्लास, कंसिस्टेंसी और मैच जीतने की काबिलियत दिखाई है। IPL में अर्धशतक बनाना भरोसे और स्किल की निशानी है, खासकर तेज़-तर्रार T20 फॉर्मेट में।आइए जानते हैं उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिन्होनें सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाई हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में- 

विराट कोहली

विराट कोहली 267 मैचों में 63 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अपनी कंसिस्टेंसी और रनों की भूख के लिए वो अपनी टीम की रीढ़ रहे हैं।

शिखर धवन

 

दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। उन्होंने 222 मैचों में 51 अर्धशतक बनाए हैं, जिससे IPL में एक भरोसेमंद ओपनर के तौर पर उनकी अहमियत साबित होती है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 272 मैचों में 47 अर्धशतकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनका शानदार स्ट्रोक प्ले की काबिलियत उन्हें IPL के महानतम बल्लेबाजों में से एक बनाती है।

केएल राहुल

विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 145 मैचों में 40 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जो उनकी शानदार कंसिस्टेंसी और आक्रामक बैटिंग स्टाइल को दिखाता है।

सुरेश रैना

पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने 205 मैचों में 39 अर्धशतक बनाए हैं। प्यार से "मिस्टर IPL" के नाम से जाने जाने वाले रैना अपनी विस्फोटक और निडर बैटिंग के लिए जाने जाते थे।