Health Tips- क्या आपको बार बार छींक आती हैं, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- byJitendra
- 16 Dec, 2025
दोस्तो सर्द मौसम सौगात के साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी अपने साथ लाता हैं, जिसमें सर्दी, खांसी और बार-बार छींक आने जैसी आम समस्याएं शामिल हैं। तापमान में अचानक बदलाव, धूल, प्रदूषण और कमजोर इम्यूनिटी किसी भी समय छींक का कारण बन सकते हैं। कभी-कभी छींक आना सामान्य है, लेकिन बार-बार छींक आना परेशान करने वाला और असहज हो सकता है। अगर आप भी इस चीज से परेशान है, तो ये ट्रिक्स अपनाएं-

1. अदरक का रस और गुड़
अदरक में मज़बूत एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो नाक के रास्ते को साफ करने में मदद करते हैं। एक चम्मच ताज़े अदरक का रस लें और उसमें आधा चम्मच गुड़ मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार खाएं।
2. शहद और दालचीनी का ड्रिंक
शहद गले को आराम देता है, जबकि दालचीनी इम्यूनिटी को मज़बूत करती है और इन्फेक्शन से लड़ती है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं।

3. अजवाइन का पानी
अजवाइन अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है और नाक की जकड़न से राहत दिलाने में मदद करती इस गर्म पानी को धीरे-धीरे पिएं ताकि छींक कम हो और सांस लेने में आसानी हो।
4. गर्म रहें और हाइड्रेटेड रहें
अपने शरीर को गर्म रखने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीने से भी ठंडे मौसम के कारण होने वाली छींक को रोकने में मदद मिल सकती है।






