Exam Update- RBSE ने 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट घोषित की, 15 अप्रैल से शुरु हुए आवेदन
- byJitendra
- 16 Apr, 2026
दोस्तो अगर आप राजस्थान के उन छात्रों में से हैं जो 10वीं-12वीं में सप्लीमेंट्री आ गए हैं, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट हैं, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने कक्षा 10 और 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जो मुख्य परीक्षाओं में मनचाहे अंक हासिल नहीं कर पाए या एक या उससे ज़्यादा विषयों में फेल हो गए थे। आइए जानते हैं परीक्षा के लिए आवेदन करने का तरीका और फीस की जानकारी-

सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 14 मई से शुरू
कक्षा 10 और 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 14 मई, 2026 से शुरू होंगी।
छात्रों को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मदद करने के लिए एक विस्तृत टाइम-टेबल जारी किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी।
छात्रों और स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे मूल मार्कशीट का इंतज़ार किए बिना यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
फीस और ज़रूरी समय-सीमाएं
15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक: सामान्य परीक्षा फीस के लिए चालान बनवाएं
24 अप्रैल तक: बैंक में फीस जमा करें
अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए समय पर फीस जमा करना बहुत ज़रूरी है
विलंब शुल्क का विकल्प उपलब्ध
23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक: विलंब शुल्क के साथ चालान बनवाएं
29 अप्रैल तक: विलंब शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख
प्रैक्टिकल विषयों के लिए प्रति विषय ₹100 अतिरिक्त देने होंगे

पात्र छात्रों के लिए फीस में छूट
दिव्यांग छात्र
शहीद या दिव्यांग सैनिकों के बच्चे
पुलवामा हमले के शहीदों के आश्रित
इन श्रेणियों के छात्रों को पूरी फीस से छूट दी गई है और उन्हें केवल ₹50 का टोकन शुल्क देना होगा
मदद और सहायता
छात्र बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
0145-2632866, 2632867, 2632868
ईमेल सहायता: ddexamfirst@gmail.com
अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट
परीक्षाओं, मार्कशीट और अपडेट से जुड़ी सभी जानकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जानकारी से अपडेट रहने के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।






