Entertainment News- साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कि फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, जानिए कौन हैं वो खुशनसिब

दोस्तो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा-2 में अपार सफलता हासिल की हैं, अगर आप उनके फैन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने आने वाले बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। एक्टर फिलहाल कई फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं, जिन्हें लेकर फैंस में पहले से ही ज़बरदस्त उत्साह है। एक तरफ, वह डायरेक्टर एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राका' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने की उम्मीद है। 

अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज के इस प्रोजेक्ट का वर्किंग टाइटल 'AA23' रखा गया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की फीमेल लीड के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, रिपोर्ट्स बताती हैं कि अल्लू अर्जुन के अपोजिट लीड रोल के लिए एक बार फिर पूजा हेगड़े के नाम पर विचार किया जा रहा है।

स्क्रिप्ट पर काम जारी

'AA23' की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है, और मेकर्स व पूजा हेगड़े के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि, प्रोडक्शन टीम ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

फैंस इस पॉपुलर जोड़ी के लिए उत्साहित

अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की जोड़ी को दर्शकों से हमेशा भरपूर प्यार मिला है। इस जोड़ी ने पहले 'दुव्वाडा जगन्नाधम' और 'अला वैकुंठपुरमुलू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया था। 

इस बीच, पूजा हेगड़े ने हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 'कूली' में अपने स्पेशल कैमियो से सबका ध्यान खींचा था। फिल्म के गाने 'मोनिका' में उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी हलचल मचा दी थी। एक्ट्रेस फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और उनका शूटिंग शेड्यूल काफी टाइट चल रहा है।