Automobile Tips- क्या आप JCB बुलडोजर खरीदने वाले है, तो जानिए कितना आएगा खर्च

दोस्तो बुलडोजर एक ऐसी मशीन हैं, जो मुश्किल और मेहनत वाले कामों को आसानी से करने की क्षमता रखती है, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से लेकर रोज़ाना के खेती के कामों तक, बुलडोजर काम को तेज़ी से करने और इंसानी मेहनत को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप बुलडोजर लेने की सोच रहे है, तो जानिए कितना आएगा खर्चा- 

भारत में लोकप्रिय बुलडोजर बनाने वाली कंपनियाँ

भारत में कई जानी-मानी कंपनियाँ भरोसेमंद बुलडोजर बनाती हैं। इनमें JCB, ACE और महिंद्रा जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं, जो सभी कंस्ट्रक्शन, खेती और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए मशीनें बनाते हैं।

JCB बुलडोजर मॉडल और कीमतें (एक्स-शोरूम)

JCB 2DX बैकहो लोडर: ₹18–20 लाख

JCB 3DX बैकहो लोडर: ₹35–38 लाख

JCB 3DX प्लस बैकहो लोडर: ₹30–32 लाख

JCB 100C1 एक्सकेवेटर: ₹26–28 लाख