दोस्तो आज के आधुनिक युग में लोग पैसों का लेन देन UPI के माध्यम से करते हैं, जो केशलेस होता हैं, लेकिन कई बार हमें केश की जरूरत होती है, जिसके लिए हम ATM से पैसा निकालते हैं, कई बार एटीएम मशीन से पैसे निकालने के समय आपके खाते से पैसा कट जाता है, लेकिन मशीन से कैश नहीं निकलता। ऐसी स्थिति में लोग घबरा जाते हैं और समझ नहीं सोचते कि अब क्या करना चाहिए। तो आइए जानते हैं क्या करें-

1. बैंक को तुरंत शिकायत करें
अगर एटीएम से पैसा नहीं निकला लेकिन खाते से कट गया है, तो तुरंत अपने बैंक में शिकायत दर्ज कराएं। आप बैंक की कस्टमर केयर पर कॉल करके या शाखा में जाकर शिकायत कर सकते हैं।
2. 5 दिनों के अंदर पैसा वापस करना जरूरी
आरबीआई के नियमों के अनुसार, अगर एटीएम ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और पैसा कट जाता है, तो बैंक को सबसे ज़्यादा 5 दिनों के अंदर वह पैसा आपके खाते में वापस करना होता है।
3. देरी होने पर बैंक देगा पेनल्टी
यदि बैंक 5 दिनों के अंदर पैसा वापस नहीं करता है, तो आरबीआई के नियमों के अनुसार बैंक को ग्राहक को हर दिन 100 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।
4. 30 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज कराना
इस तरह के मामलों में ग्राहक को 30 दिनों के अंदर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, तभी उस पर कार्रवाई की जाती है।

5. इन बातों का जरूर ध्यान रखें
एटीएम से निकले स्लिप को सुरक्षित रखें।
बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें।
शिकायत दर्ज करने के बाद कंप्लेंट नंबर जरूर लें।
इन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप आसानी से अपने कटे हुए पैसे को वापस पा सकते हैं और अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं।





