AC Tips- कहीं इतने घंटे से ज्यादा तो नहीं चलाते हैं आप AC लगातार, हो सकता हैं बड़ा हादसा
- byJitendra
- 12 Jun, 2025

By Jitendra Jangid- दोस्तो उत्तर भारत में गर्मी ने लोगो के हाल बेहाल कर रखें हैं, भीषण गर्मी के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा, कूलर, AC का इस्तेमाल करते हैं, बात करें एयर कंडीशनर की तो यह त्रिव गति से आपको गर्मी से राहत प्रदान करती हैं, जिसको कम कई घंटों तक लगातार चलाए रखते हैं, बिना यह जाने कि इससे संभावित जोखिम और लागत क्या हो सकती है। इसलिए हमें पता होना चाहिए कि AC को कितनी देर तक चलाना सुरक्षित और कुशल है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

अवधि कई कारकों पर निर्भर करती है:
आपके AC के लिए आदर्श चलने का समय कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि AC की क्षमता, कमरे का तापमान और AC का रखरखाव कितना अच्छा है।
AC का प्रकार मायने रखता है:
स्प्लिट AC और विंडो AC दोनों को आम तौर पर बिना किसी नुकसान के 24 घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है, बशर्ते कि उनका रखरखाव ठीक से किया जाए।

नियमित रखरखाव ज़रूरी है:
सुरक्षित और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए, नियमित रखरखाव ज़रूरी है।
ऊर्जा की खपत और लागत:
लंबे समय तक AC चलाने से आपका बिजली बिल काफ़ी बढ़ जाता है। आराम और लागत के बीच संतुलन बनाने के लिए, तापमान को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करना उचित है।