भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपने 24 साल के शानदार करियर के दौरान सुर्खियों में रहे और वह शायद भारत के अब तक के सबसे महान खिलाड़ी हैं। सचिन वर्तमान में टेस्ट और एकदिवसीय दोनों में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड रखते हैं।

कई रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने के बाद, तेंदुलकर ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, जिसके बाद मास्टर ब्लास्टर अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा में अपनी विशाल हवेली में अच्छा समय बिता रहे हैं, जहाँ वह अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ रहते हैं।

तेंदुलकर उपनगरीय बांद्रा (पश्चिम) में पेरी क्रॉस रोड पर एक विशाल बंगले के मालिक हैं। विशाल विला 6,000 वर्ग फुट में फैला है। विला को रेनोवेट किया गया गए पहले यहाँ टूटा फूटा एक घर बना था, जिसे उन्होंने 2007 में 39 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, पूरी तरह से विकसित घर की कीमत अब 78 करोड़ रुपये है।

पेरी रोड पर बंगला मुंबई के उपनगरों में एक प्रमुख स्थान पर है और अरब सागर का व्यू दिखाई देता है। यह इलाका कई अन्य फिल्मी सितारों और मशहूर हस्तियों का घर है।

तेंदुलकर का बंगला अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है जिसमें 10 विशाल कमरे और अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। लिविंग रूम में छत की ऊंचाई लगभग 20 फीट है जबकि पूरे बंगले में पत्थर की परत है। घर में कई फ्लोर, दो बेसमेंट और एक छत है।

बंगले की विशिष्टता यह है कि इसमें दो अलग-अलग स्ट्रक्चर की लॉबी को जोड़ने वाला कांच का पुल है। एक तरफ सचिन का बेडरूम है और दूसरी तरफ उनके बच्चों के कमरे।

साथ ही, पहली मंजिल में दो बड़े गेस्ट रूम हैं। बारिश के जल के संरक्षण के लिए तेंदुलकर ने वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की है।

मास्टर ब्लास्टर, को कारों का भी बेहद शौक है। इसके लिए दो बेसमेंट हैं जिनमें एक बार में 40-50 कारों को रखा जा सकता है। ऊपरी बेसमेंट में एक सेकेंडरी किचन, सर्वेंट क्वार्टर और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए एक मास्टर सर्विलांस एरिया है। बंगले में विशाल गेस्ट रूम्स और टॉप फ्लोर पर एक स्विमिंग पूल भी है।


दिलचस्प बात यह है कि तेंदुलकर ने घर के लिए 100 करोड़ रुपये का बीमा कवर लिया है। इसमें 75 करोड़ रुपये की अग्नि बीमा पॉलिसी और इंटीरियर डेकोरेशन के लिए 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कवर शामिल है। पॉलिसी में आतंकवाद की गतिविधियों, एक्ट-ऑफ-गॉड जोखिम (जैसे भूकंप), बम विस्फोट और चोरी के कारण होने वाले नुकसान को भी शामिल किया गया है। बंगले की जमीन की लागत, परिसर की दीवारें, बिजली के उपकरण, सुरक्षा प्रतिष्ठान और जलाशय जैसी चीजें बीमा के दायरे में आती हैं।

Related News