काफी इंतिजार के बाद आज इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इदोनों टीमों के बीच होने वाले मैच में यूं तो सारे खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन चार खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी।

पिछले साल फाइनल में चेन्नई को मुंबई ने हरा दिया था। तब मुंबई की टीम चौथी बार चैंपियन बनी थी। इस बार भी मुकाबला कड़ा होगा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर सबसे ज्यादा लोगों की नजरें होंगी। वे 14 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।

धोनी के बाद सबसे ज्यादा रोहित शर्मा पर फैंस की नजर रहेगी। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं। वे सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मुंबई के बल्लेबाज हैं। रोहित ने 27 मैच में 705 रन बनाए हैं। वे अगर इस मैच में 43 रन बना लेते हैं तो चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Related News