भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह करीब एक साल से क्रिकेटसे दूर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। पहले सुनने में आया था कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से वापसी करने वाले हैं, लेकिन कोरोनावायरस के कारण टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। ऐसे में धोनी रांची स्थित अपने फॉर्महाउस ‘कैलाशपति’ में मस्ती कर रहे हैं।

धोनी का यह फॉर्महाउस 7 एकड़ (34 हजार गज) में फैला हुआ है। उन्होंने 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था। वे वहां लगभग 8 साल रहे और फिर नए फॉर्म हाउस में शिफ्ट हो गए। धोनी के इस आलीशान फार्महाउस के आगे कपिल देव, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के लग्जरी बंगले भी फीके पड़ जाएंगे। क्योंकि धोनी का घर प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है।

माही का फॉर्महाउस रांची में स्थित है। वे खाली वक्त में यही समय गुजारते हैं। यह फॉर्महाउस इतना खूबसूरत है कि लोग इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकते। धोनी को अपने पुराने घर से यहां आने में सिर्फ 20 मिनट ही लगते हैं। फॉर्म हाउस में इंडोर स्टेडियम है। खूबसूरत स्वीमिंग पूल भी है। माही यहां क्रिकेट का अभ्यास कर सके इसके लिए नेट प्रैक्टिसिंग मैदान भी है।

धोनी ने फिट रहने के लिए उन्होंने यहां अल्ट्रा मार्डन जिम भी बनवाया है। धोनी के इस फॉर्महाउस में चारों तरफ हरियाली है। उन्होंने तरह-तरह के पौधे भी लगवाए हैं। इतना ही नहीं वे इस फार्महाउस पर खेती भी करते हैं।

Related News